माझी भाग्यश्री कन्या योजना महाराष्ट्र 2023, ऑनलाइन आवेदन, फॉर्म, लाभार्थी, पात्रता, दस्तावेज, अधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर (Majhi Bhagyashree Kanya Yojana Maharashtra) (Online Apply, Form, Benefit, Eligibility, Documents, Official Website, Helpline Number)
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के लोगों के लिए कई सारी योजनाओं को शुरू किया। एक बार फिर सरकार ने नई योजना का शुभारंभ किया था। जिसका नाम माझी कन्या भाग्यश्री योजना रखी गई है। इसको 1 अप्रैल 2016 में शुरू किया गया था। इसके तहत एक लड़की के पैदा होने के बाद अगर उसके माता-पिता 1 साल के अंदर नसबंदी करवाते हैं तो उन्हें सरकार द्वारा 50 हजार रूपये की धनराशि बैंक खाते में जमा करा दी जाएगी। लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। जिसकी घोषणा साल 2023 में की गई है। इसके अंतर्गत अगर माता पिता दूसरी बेटी पैदा करने के बाद नसबंदी कराती है तो उन्हें बेटियों के नाम पर 25-25 हजार रूपये दिए जाएंगे। इसके अलावा और क्या लाभ दिए जाएंगे। इसकी जानकारी भी आपको इसमें दी जाएगी।

माझी भाग्यश्री कन्या योजना महाराष्ट्र 2023 (Majhi Bhagyashree Kanya Yojana Maharashtra)
योजना का नाम | माझी कन्या भाग्यश्री योजना |
कब शुरू हुई | 1 अप्रैल 2016 |
किसके द्वारा शुरू की गई | महाराष्ट्र सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राज्य की बालिकाएं |
उद्देश्य | लड़कियों के जीवन को सुधारना |
आवेदन | ऑफलाइन |
हेल्पलाइन नंबर | 18001208040 |
माझी भाग्यश्री कन्या योजना का उद्देश्य (Objective)
हर कोई ये बात जानता है कि, समाज कितना भी अपनी सोच को बदलने का प्रयास करे। लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो लड़कियों के लिए कभी भी अपनी सोच नहीं बदल सकते। जिसके कारण आज भी लड़कियों को कई घरों में बोझ माना जाता है। उनकी गर्भ में ही हत्या कर दी जाती है। जिसके कारण वूमन रेश्यो हमेशा कम दर्ज किया जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने माझी कन्या भाग्यश्री योजना को शुरू किया था। जिसका उद्देश्य था बच्ची के अनुपात में सुधार लाना, भ्रूण हत्या को रोकना। अब सरकार ने इसमें बदलाव करके शिक्षा को भी जोड़ दिया है। इससे बेटियां अच्छी शिक्षा प्राप्त करके अपना भविष्य उज्जवल बना पाएगी।
माझी भाग्यश्री कन्या योजना 2023 अपडेट (Latest Update)
माझी कन्या भाग्यश्री योजना के माध्यम से सरकार लड़कियों की शिक्षा के लिए ब्याज पर पैसा देगी। लेकिन ये पैसा 6 साल की होने पर शुरू होगा। इसकी पहली राशि 6 साल के होने पर प्राप्त होगी। वहीं दूसरी राशि 12 साल के होने पर शुरू होगी। जब लड़की 18 साल की हो जाएगी। तब पूरी राशि उसे प्राप्त करा दी जाएगी। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लड़कियों को कम से कम 10 पास होना अनिवार्य है। इसी के साथ इसकी जो राशि है वो लड़की के खाते में जाएगी। इसलिए माता-पिता को बैंक अकाउंट अपनी बेटी के नाम से ही खुलवाना होगा।
माझी भाग्यश्री कन्या योजना के लाभ एवं विशेषताएं (Benefit and Features)
- इस योजना को महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू किया गया है। इसलिए वहीं की लड़कियों को इसका लाभ प्राप्त होगा।
- इस योजना में लड़की और उसकी मां के नाम से नेशनल बैंक अकाउंट में जॉइंट अकाउंट खोला जाएगा। इसमें एक लाख रूपये का दुर्घटना बीमा और 5000 रूपये का ओवर ड्राफ्ट प्रदान कराया जाएगा।
- माझी कन्या भाग्यश्री योजना में अगर एक लड़की पैदा करने के बाद नसबंदी करा ली जाती है तो सरकार की और से उस परिवार को 50000 रूपये दिए जाएंगे।
- यदि 2 लड़कियों के जन्म के बाद आप नसबंदी कराते हैं तो परिवार को 25-50 हजार रूपये दिए जाएंगे।
- माझी कन्या भाग्यश्री योजना में सरकार बच्चियों की शिक्षा के लिए भी धनराशि प्राप्त कराएगी। जिससे वो अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सके।
- महाराष्ट्र में रहने वाले लोग इसका लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए सरकार ने परिवार की सालाना आय सीमा 1 लाख से बढ़ाकर 7.5 लाख रूपये क दी है।
माझी भाग्यश्री कन्या योजना में पात्रता (Eligibility)
- माझी कन्या भाग्यश्री योजना के लिए आपको महाराष्ट्र का मूल निवासी होना अनिवार्य है, तभी आपको पात्रता प्राप्त होगी।
- अगर किसी के घर में एक बेटी पैदा हुई है और उसने 1 साल के अंदर नसबंदी कराई है उसे इस योजना का हिस्सा बनाया जाएगा।
- अगर दंपति के तीसरा बच्चा हो जाता है तो ऐसे में पहले जन्में दो बेटियों को इस योजना से नहीं जोड़ा जाएगा।
- माझी कन्या भाग्यश्री योजना का लाभ उठाने के लिए बच्चियों को 10वीं पास, 18 साल या फिर अविवाहित होना अनिवार्य है।
माझी भाग्यश्री कन्या योजना में दस्तावेज (Documents)
- माझी कन्या भाग्यश्री योजना के लिए आधार कार्ड जरूरी है। क्योंकि इसके जरिए सरकार आपकी जरूरी जानकारी दर्ज कर पाएगी।
- आय प्रमाण पत्र भी देना होगा। इससे आपके परिवार की सालाना आय की जानकारी सरकार के पास रहेगी।
- मूल निवासी प्रमाण पत्र भी जरूरी है। इससे ये जानकारी रहेगी कि, आवेदक महाराष्ट्र का रहने वाला है।
- मोबाइल नंबर भी दें ताकि योजना से जुड़ी सारी जानकारी आपको आसानी से प्राप्त हो सके।
- पासपोर्ट साइज फोटो भी लगाए। ताकि अगर कार्ड तैयार हो तो उस फोटो को उसमे लगाकर आवेदक की आसानी से पहचान की जा सके।
- कन्या का जन्म प्रमाण पत्र भी देना होगा। इससे ये जानकारी रहेगी कि, बालिका कितनी बड़ी है।
महाराष्ट्र माझी भाग्यश्री कन्या योजना में आवेदन (How to Apply)
- माझी कन्या भाग्यश्री योजना के लिए आपको ऑफलाइन आवेदन करना होगा। जिसके लिए आपको सबसे पहले वेबसाइट से एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करना होगा।
- उसके बाद आपको उस फॉर्म में पूछी गई जरूरी जानकारी भरनी होगी। जैसे नाम, पता, माता पिता का नाम, बालिका की जन्मतिथि, मोबाइल नंबर आदि।
- इसके बाद आपको मांगे गए दस्तावेज फॉर्म के साथ अटैच करने होगे। जब आप ये सारी प्रक्रिया कर लेंगे। तो आपको इस फॉर्म को ले जाकर नजदीकी महिला और बाल विकास कार्यालय में जाकर जमा कराना होगा।
- जैसे ही आप ये फॉर्म जमा कराएंगे। जांच करने के बाद आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा। ऐसे होगा आपका आवेदन।
माझी भाग्यश्री कन्या योजना की आधिकारिक वेबसाइट (Official Website)
माझी कन्या भाग्यश्री योजना की आधिकारिक वेबसाइट सरकार द्वारा जारी की गई है। लेकिन इस वेबसाइट पर जाकर आप सिर्फ जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन आपको ऑफलाइन ही करना होगा। क्योंकि कई लोग ऐसे हैं जो ऑनलाइन प्रक्रिया कैसे करनी है इसके बारे में नहीं जानते हैं। ऐसे में सभी चीजें ऑफलाइन रखी गई है।
माझी भाग्यश्री कन्या योजना हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number)
माझी कन्या भाग्यश्री योजना का हेल्पलाइन नंबर 18001208040 सरकार ने दिया है। इसपर कॉल करके आप ये जानकारी प्राप्त कर सकते हैं कि, किस तरह से आवेदन किया जाएगा। इसके लिए किस चीज की जरूरत होगी। आगे कैसे इस योजना के बारे में जान सकते हैं। ये सभी जानकारी आपको आसानी से इस नंबर पर कॉल करके प्राप्त हो जाएगी।
होमपेज | यहां क्लिक करें |
अधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
FAQ
Q : माझी कन्या भाग्यश्री योजना क्या है?
Ans : देश की लड़कियों को सुरक्षित रखने की पहल है।
Q : माझी कन्या भाग्यश्री योजना कब शुरू हुई थी?
Ans : साल 2016 में शुरू हुई थी।
Q : माझी कन्या भाग्यश्री योजना में साल 2023 में क्या बदलाव किए गए?
Ans : अब शिक्षा नीति को भी जोड़ा गया है।
Q : माझी कन्या भाग्यश्री योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
Ans : ऑफलाइन आवेदन करें।
Q : माझी कन्या भाग्यश्री योजना का हेल्पलाइन नंबर क्या है?
Ans : 18001208040 है।
अन्य पढ़ें –
- महाराष्ट्र लेक लाडकी योजना
- अंतरजातीय विवाह लाभ योजना महाराष्ट्र
- अस्मिता योजना महाराष्ट्र
- महाराष्ट्र महास्वयं रोजगार पंजीकरण