मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना झारखंड 2023, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना झारखंड 2023, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पात्रता, दस्तावेज, अधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर, लॉग इन, अंतिम तिथि (Marang Gomke Jaipal Singh Munda Scholarship in Hindi) (Online Registration, Last Date, Login, Eligibility, Documents, Official Website, Helpline)

शिक्षा हमारा एक ऐसा स्त्रोत है जिसे पाकर हम कुछ भी हासिल कर सकते हैं। इसलिए हमारे देश की राज्य सरकारें शिक्षा के बारे में लोगों को काफी प्रोत्साहित कर रही है। साथ ही कई ऐसी योजनाएं लेकर आ रही है, जिसके चलते विधार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। कुछ ऐसी ही पहल के साथ झारखड़ सरकार ने एक योजना को शुरू किया जिसका नाम है मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना। जिसके अंतर्गत झारखंड सरकार उन बच्चों को शिक्षा प्रदान कराने का अवसर प्राप्त कराएगी जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में झारखंड सरकार उन्हें ऑक्सफोर्ड और कैंब्रिज जैसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका देगी। इसके लिए सरकार ने कई चीजों को ध्यान में रखा है। जिसका ध्यान आपको भी रखना है, आवेदन करने से पहले।

Marang Gomke Jaipal Singh Munda Scholarship scheme jharkhand in Hindi

Table of Contents

मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना झारखंड 2023

योजना का नाममरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना
योजना की शुरूआत2021
किसने किया योजना को शुरूझारखंड सरकार
लाभार्थीझारखंड निवासी
पंजीकरणऑनलाइन/ ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
हेल्पलाइन नंबरअभी जारी नहीं किया गया

मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना उद्देश्य (Objective)

इस योजना को शुरू करने का झारखंड सरकार का उद्देश्य है, बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा प्राप्त कराना ताकि वो आगे बढ़ सके। इस योजना का नाम ही इसी उद्देश्य के साथ रखा गया है। इससे उन्हें आगे बढ़ने का और अपनी प्रतिभा को निखारने का अच्छा अवसर मिलेगा। योजना को सरकार द्वारा बढ़े स्तर पर शुरू किया गया है। जिसके बाद बच्चे इंग्लैंड जैसी बड़ी यूनिवर्सिटी में शिक्षा प्राप्त कर पाएगे। झारखंड सरकार ने ये मौका आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को दे रही है। जिसके लिए वो समय रहते आवेदन कर सकते हैं।

मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना विशेषताएं (Features)

  • इस योजना का लाभ बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान कराएगा। जिसके जरिए वो अच्छे से पढ़कर अपने लिए अच्छे रोजगार के अवसर प्राप्त कराएगे।
  • इसके जरिए बच्चों को 22 विषयों में शिक्षा प्राप्त कराई जाएगी। जिसकी उन्हें डिग्री भी दी जाएगी।
  • इसके लिए सरकार ने 22 विषयों में मानव विज्ञान,जलवायु परिवर्तन, अर्थशास्त्र, विधि, मीडिया एंड कम्युनिकेशन, कृषि, कला और संस्कृति,  पर्यटन आदि जैसे विषयों का चयन किया है।
  • इस योजना का लाभ उन बच्चों को सबसे ज्यादा होगा जो पहले से ही पढ़ने में काफी अच्छे और प्रतिभाशाली हैं।
  • सरकार की इस योजना के जरिए आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्र स्कोलशिप प्रदान कराएगी। जिससे वो शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।
  • सरकार इसके लिए 10 ऐसे बच्चों का चयन करेगी। जिसके बाद वो विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।

मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना पात्रता (Eligibility)

  • इसके लिए वही बच्चे आवेदन कर सकते हैं जो झारखंड के निवासी है। क्योंकि इस योजना को उन्हीं बच्चों के लिए शुरू किया गया है।
  • इसके लिए 40 साल से कम उम्र के लोग ही आवेदन कर सकते हैं। अगर आपकी उम्र 40 साल के पार होगी तो आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • इसके लिए अभ्यार्थी को एम फिल की डिग्री में 55 प्रतिशत अंक होने आवश्यक हैं तभी आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदनकर्ता की वार्षिक पारिवारिक आय 12,00,000 से कम होनी चाहिए। इससे अधिक वाले को पात्रता नहीं मिलेगी।
  • इसके लिए आप अपने किसी एक ही बच्चे का आवेदन कर सकते हैं। इससे अधिक को पात्रता नहीं मिलेगी।
  • इस योजना में ना ही केंद्र सरकार और ना ही राज्य सरकार के मंत्रियों के बच्चों को इसमें हिस्सा लेने का मौका नहीं मिलेगा।

मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना दस्तावेज (Documents)

  • इसके लिए आपको अपना आधार कार्ड जमा कराना होगा। ताकि आपका प्रमाण पत्र सरकार के पास जमा रहे।
  • शैक्षणिक दस्तावेज अनिवार्य है उसी के हिसाब से आपको इसमें आवेदन करने का हिस्सा मिलेगा। क्योंकि इसमें आपको कितने प्रतिशत अंक आएगे। इसकी जानकारी दर्ज होगी।
  • आय प्रमाण पत्र या फिर आयकर रिटर्न आप दोनों में से कोई भी जमा करा सकते हैं। जिसके जरिए सरकार के पास आपकी आय की जानकारी रहे।
  • जाति प्रमाण पत्र भी बेहद जरूरी है क्योंकि इसके जरिए सरकार आपको जो भी लाभ मिलने है उसे आप तक पहुंचा सके।
  • अन्य आवश्यक दस्तावेजों के बारे में आपको इसके आवेदन फॉर्म में जानकारी प्राप्त हो जाएगी। जिनको आपको इसके साथ अटैच करवाना होगा।

मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना Official Website

सरकार द्वारा जारी की गई ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसे सरकार ने लोगों की सहूलियत के लिए शुरू किया है। ताकि कोरोना काल में आपको घर से बाहर ना जाना पड़े और घर में रहकर आपका काम आसानी से हो जाए।

Marang Gomke Jaypal Singh Munda Pardeshiy Chhatravritti Yojana Application

  • इसके लिए आप इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जिसके लिए सरकार ने वेबसाइट जारी की है।
  • जिसके लिए आपको ये साइट गूगल पर सर्च करनी होगी। सर्च करते ही वेबसाइट ओपन हो जाएगी।
  • उसके बाद उसपर अपना लॉगिन अकाउंट बनाना होगा। जैसे ही अकाउंट लॉगिन हो जाएगा आप होम पेज पर आ जाएगे।
  • होम पेज पर आपको कई तरह की जानकारी प्राप्त होगी। लेकिन आपको वो विकल्प चुनना हो जो आपके लिए जरूरी है।
  • जैसे ही आप उस विकल्प पर क्लिक करेंगे। सबसे पहले आपको उसके बारे में जानकारी पढ़ने को मिलेगी। जिसे आपको बहुत ध्यान से पढ़ना है।
  • आगे बढ़ने पर आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलेगा। जिसपर लिखी जानकारी को आप पढ़े और सही तरीके भरे।
  • इस बात का खास ध्यान रखें की जो भी जानकारी आप भर रहे हैं वो सही हो क्योंकि गलत होने पर आपका आवेदन पत्र वापिस भी आ सकता है ।
  • इसके साथ आपको जरूरी दस्तावेज अटैच करने होगे। जिसको सही तरह से स्कैन कर लगाना होगा।
  • उसके बाद आपको सबमिट का बटन नजर आएगा। सारी चीजे सही भरे और उसपर क्लिक करके अपना फॉर्म समय रहते सबमित कर दें।

मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना Helpline Number

फिलहार झारखंड सरकार ने अभी वेबसाइट जारी की है। हेल्पलाइन नंबर भी जल्द ही जारी करेगी। इस बात की घोषणा वो पहले ही कर चुकी है। क्योंकि जिन लोगों को इंटरनेट और ऑनलाइन काम करने की जानकारी नहीं है वो कॉल करके इसके बारे में जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

FAQ

Q : मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना को शुरू करने का उद्देश्य क्या है ?

Ans : झारखंड के बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त कराना।

Q : मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना को किसने किया शुरू ?

Ans : झारखंड सरकार द्वारा किया गया शुरू।

Q : मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना में कौन नहीं कर सकता आवेदन ?

Ans : योजना में 40 साल से ऊपर के लोग और केंद्र-राज्य के बच्चे आवेदन नहीं कर सकते।

Q : मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना को कब किया गया शुरू ?

Ans : योजना को 2021 में किया गया शुरू।

Q : मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के लिए कैसे कर सकते हैं आवेदन ?

Ans : इसके लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अन्य पढ़ें –

Leave a Comment