मुख्यमंत्री दीदी किचन योजना झारखंड 2023 [Didi Kitchen Yojana Jharkhand form]

मुख्यमंत्री दीदी किचन योजना झारखंड 2023 कुपोषण, आवेदन, पात्रता, दस्तावेज, हेल्पलाइन नंबर, अधिकारिक वेबसाइट [Didi Kitchen Yojana Jharkhand in Hindi] (Eligibility, Documents, Apply, Helpline Number, Official Website)

जब से कोरोना वायरस अस्तित्व में आया है, तब से ही लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है| यह परेशानी मानसिक होने के साथ-साथ आर्थिक भी है, क्योंकि कोरोनावायरस के कारण कई लोगों के काम धंधे बंद हो गए थे, जिनके कारण उनके पास पैसे की आवक बंद हो गई थी| ऐसी अवस्था में भारत के कई राज्यों में कल्याणकारी योजना चालू की गयी है| इसी क्रम में झारखंड सरकारने भी एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है| जिसके अंतर्गत झारखंड सरकार ने दीदी किचन योजना की शुरुआत कर राज्य में कुपोषण की समस्या को दूर करने का प्रयत्न कर रही है|

mukhyamantri didi kitchen yojana jharkhand hindi

Table of Contents

मुख्यमंत्री दीदी किचन योजना 2023

योजना का नाममुख्यमंत्री दीदी किचन योजना
किसके द्वारा चालू की गईझारखंड सरकार
किसे फायदा होगाझारखंड की गरीब महिलाओं और छोटे बच्चों को
योजना का उद्देश्यकुपोषण को हटाना
अधिकारिक वेबसाईटनहीं है
प्रारम्भ तिथिसाल 2020
हेल्पलाइन नंबरअभी नहीं है

मुख्यमंत्री दीदी किचन योजना क्या है

कोरोनावायरस के कारण झारखंड राज्य में बहुत से लोगों की नौकरी छूट गई थी, जिसके कारण उनके पास खाने के भी लाले पड़ने लगे थे| इसी समस्या को देखते हुए झारखंड सरकार ने दीदी योजना की शुरुआत की गई| इस योजना के तहत बिल्कुल निशुल्क सुविधा राज्य के भूखें लोगों को दी जाएगी, अर्थात इसके लिए पात्रता रखने वाले लोगों को किसी भी प्रकार के पैसे नहीं देने होंगे|

मुख्यमंत्री दीदी किचन योजना उद्देश्य

दीदी किचन योजना का मुख्य उद्देश्य है इसके तहत झारखंड में निवास करने वाली तथा इस योजना के लिए पात्रता रखने वाली सभी महिलाओं और बच्चों को कुपोषण की प्रॉब्लम से छुटकारा दिलाना। उन्हें उचित पोषण मिले, इसके लिए उन्हें पौष्टिक भोजन या पौष्टिक आहार राज्य सरकार की तरफ से उपलब्ध कराना आदि|

मुख्यमंत्री दीदी किचन योजना फायदा

  • दीदी किचन योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं और बच्चों को सरकार की तरफ से मुफ्त में पौष्टिक भोजन दिया जाएगा|
  • इस योजना का फायदा झारखंड के रहने वाले सभी eligible लोगों को मिलेगा| जो भी लाभार्थी होंगे उनका सिलेक्शन आजीविका मिशन के अंतर्गत किया जाएगा|
  • झारखंड राज्य सरकार दीदी किचन योजना के अंतर्गत राज्य के 5,00,000 लोगों को जोड़ कर फायदा पहुंचाएगी|

मुख्यमंत्री दीदी किचन योजना पात्रता

अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपके अंदर निम्नलिखित पात्रताए होनी चाहिए|

  • सभी झारखंड निवासियों को इस योजना का फायदा मिलेगा| इसके अलावा जो लोग झारखंड के बाहर रहते हैं, और जिनके पास झारखंड का कोई भी दस्तावेज है, वह इस योजना का फायदा ले सकते हैं|
  • जो लोग SC ST, BPL परिवार महिला प्रधान फैमिली, शारीरिक रूप से दिव्यांग प्रधान वाली फैमिली या फिर लघु और सीमांत किसान हैं, वह इस योजना के लिए पात्र होंगे|
  • प्रधानमंत्री आवास योजना पाने वाले लाभार्थी भी इस योजना का लाभ ले सकेंगे.
  • अनुसूचित जाति तथा दूसरी पारंपरिक वनवासी अधिनियम 2006 के लाभार्थी, लघु और सीमांत किसान इसके लिए पात्रता रखेंगे|
  • योजना के लिए आवेदन करने की उम्र कम से कम 18 साल और अधिक से अधिक 35 साल या फिर उसके बीच की होनी चाहिए|

मुख्यमंत्री दीदी किचन योजना दस्तावेज

दीदी किचन योजना का फायदा लेने के लिए निम्न डॉक्यूमेंट चाहिए|

  • आधार कार्ड
  • वोटर कार्ड
  • निवास का सर्टिफिकेट
  • जाति प्रमाण पत्र
  • जॉब कार्ड
  • बैंक की पासबुक की फोटो कॉपी
  • चार पासपोर्ट साइज के फोटोग्राफ
  • फोन नंबर

मुख्यमंत्री दीदी किचन योजना अधिकारिक वेबसाइट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस योजना के लिए कोई भी वेबसाइट लांच नहीं की गई है| इस योजना को झारखंड सरकार स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी, ग्राम पंचायत, मनरेगा और वूमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट के सहयोग से चला रही है|

मुख्यमंत्री दीदी किचन योजना आवेदन

आगे बढ़ने से पहले हम आपको बता देंगे कि, इस योजना के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन नहीं करना है, क्योंकि इस योजना में ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका नहीं है| आपको इस योजना का फायदा अपनी ग्राम पंचायत या फिर ग्राम सभा के माध्यम से मिलेगा| चलिए नीचे हम आपको बताते हैं कि, दीदी किचन योजना के लिए ग्राम पंचायत या फिर ग्राम सभा के माध्यम से आवेदनकैसे करें|

  • दीदी किचन योजना का फायदा लेने के लिए व्यक्ति को इस योजना का आवेदन फॉर्म भरना होगा| इस योजना का आवेदन फॉर्म व्यक्ति को अपनी ग्राम सभा, अपने ग्राम संगठन, अपनी ग्राम पंचायत या फिर आजीविका मिशन के कार्यालय से प्राप्त हो जाएगा|
  • योजना का फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको उसमें जो भी जानकारी मांगी गई है, उसे बिल्कुल सही से भरना है|
  • सभी जानकारियों को सही से भरने के बाद एक बार आप उसे क्रॉस चेक कर ले, ताकि कुछ गलती हो तो उसे सुधारा जा सके|
  • जब आपको यह लगे कि सभी जानकारी सही है, तो आपको जो भी आवश्यक डाक्यूमेंट्स मांगे गए हैं, उन्हें उस फॉर्म के साथ अटैच कर देना है और अपने फॉर्म को आजीविका मिशन या फिर अपने ग्राम प्रधान के पास जमा कर देना है|
  • इस तरह से आप दीदी किचन योजना के अंतर्गत सरकार के द्वारा दिए जा रहे भोजन का मुफ्त में फायदा उठा सकते हैं|

मुख्यमंत्री दीदी किचन योजना कांटेक्ट नंबर

दीदी किचन योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए आप निम्न कांटेक्ट नंबर की मदद ले सकते हैं.  

  1. मालको आजीविका महिला ग्राम संगठन : 9546659302
  2. दूध पानी आजीविका ग्राम संगठन : 9801561994
  3. परिवार आजीविका सखी मंडल : 9031308217

FAQ

Q : दीदी किचन योजना की शुरुआत कहां पर की गई है ?

Ans : झारखंड राज्य में|

Q : दीदी किचन योजना की शुरुआत कब की गई ?

Ans : साल 2020 में इसकी शुरुआत की गई|

Q : दीदी किचन योजना का फायदा कौन ले सकता है ?

Ans : जो लोग झारखंड के निवासी हैं या फिर जो लोग झारखंड के प्रवासी हैं, वह इस योजना का फायदा ले सकते हैं|

Q : दीदी किचन योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है ?

Ans : महिलाओं और बच्चों को तथा झारखंड के ऐसे लोगों को भोजन उपलब्ध कराना, जिन लोगों को भोजन की समस्या है| यह बिल्कुल फ्री सुविधा है|

Q : दीदी किचन योजना की शुरुआत किसने की ?

Ans : झारखंड राज्य सरकार ने|

Q : दीदी किचन योजना के लिए कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए ?

Ans : इसकी जानकारी हमने आपको ऊपर दी है|

अन्य पढ़ें –

Leave a Comment