निरोगी हरियाणा योजना 2023 (Nirogi Haryana Scheme in Hindi)

निरोगी हरियाणा योजना 2023, रजिस्ट्रेशन, अधिकारिक वेबसाइट, पात्रता, दस्तावेज, हेल्पलाइन नंबर (Nirogi Haryana Scheme in Hindi) (Nirogi Yojana, Registration, Official Website, Eligibility, Documents, Helpline)

हरियाणा सरकार द्वारा एक नई पहल की जा रही है। जिसमें सरकार अपने राज्य के नागरिकों को अच्छी सेहत और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं देने वाली है। इसके लिए सरकार द्वारा एक नई योजना शुरू की जा रही है। जिसका नाम है निरोगी हरियाणा योजना। इस योजना के अंतर्गत 24,75,380 अंत्योदय परिवारों के 98,13,214 सदस्यों का सरकार द्वारा निशुल्क जांच किया जाएगा। लेकिन ये लाभ कैसे प्राप्त होगा। इसके बारे में पूरी जानकारी आपको इस आर्टिकल में प्राप्त होगी। उसी के बाद आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं और इस सुविधाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

nirogi haryana yojana in hindi

Table of Contents

निरोगी हरियाणा योजना 2023 (Nirogi Haryana Scheme in Hindi)

योजना का नामनिरोगी हरियाणा योजना
किसके द्वारा शुरू की गईमुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
उद्देश्यनिशुल्क हेल्थचेक अप
लाभार्थीराज्य के नागरिक
कब हुई शुरूसाल 2022
आवेदनऑनलाइन
हेल्पलाइन नंबरपता नहीं

निरोगी हरियाणा योजना का उद्देश्य (Nirogi Haryana Yojana Objective)

हरियाणा सरकार द्वारा इस योजना को इसलिए शुरू किया गया है ताकि वहां के लोगों का निशुल्क हेल्थचेक अप करवाया जा सके। अगर कोई भी व्यक्ति हेल्थ चेकअप के दौरान बीमार पाया जाता है तो उसका मुफ्त इलाज किया जाएगा।  इसके लिए राज्य के लोगों को 6 हिस्सों में बांटा जाएगा ताकि सभी लोगों की जांच अच्छे से और आसानी से करवाई जा सके। इसी को ध्यान में रखते हुए इस योजना को शुरू किया गया है।

निरोगी हरियाणा योजना के लाभार्थी (Nirogi Haryana Yojana Beneficiary)

निरोगी हरियाणा योजना के तहत राज्य के नागरिको को सरकार के आदेश के अनुसार 6 भागों में विभाजित किया जाएगा। ये विभाजन आयु के हिसाब से किया जाएगा ताकि संक्रमण और गैर संक्रमण के लोगों की जांच सही तरीके से हो सके।

  • 0 से 6 साल तक,
  • 6 महीने से 59 महीने तक,
  • 6 से 18 साल तक,
  • 18 से 40
  • 40 से 60 साल और
  • 80 से अधिक आयु के लोग शामिल है

निरोगी हरियाणा योजना का चेकअप (Nirogi Haryana Yojana Checkup)

निरोगी हरियाणा योजना के लिए हर एक वर्ग के लोगों को अलग-अलग रंग के ओपीडी कार्ड दिए जाएंगे। जिसमें पूर्ण स्वास्थ्य की जानकारी होगी। इसमें शारीरिक माप ऊंचाई वजन पल्स बीपी, दांतो और आंखों की जांच आदि शामिल है। इसमें सरकार ने लैब टेस्ट भी शामिल किए गए हैं। इसके अलावा और अन्य टेस्ट डॉक्टर के कहने के बाद किए जाएंगे। इन सभी टेस्ट की रिपोर्ट लोगों को 2 दिन के अंदर प्राप्त कराई जाएगी।

निरोगी हरियाणा योजना के प्रथम चरण में जुड़ेगी संस्थाएं (Nirogi Haryana Yojana First Phase)

इस योजना के लिए सरकार द्वारा चरण तैयार किए गए हैं। उसके अनुसार ही लोगों को इसमें जांच का मौका मिलेगा। हरियाणा के स्वास्थय मंत्री ने बताया की निरोगी हरियाणा योजना को सफल बनाने के लिए सरकार द्वारा चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग, आयुष विभाग, महिला एवं बाल कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग तथा नगर विकास एवं आवास विभाग को इसमें जोड़ा जाएगा। इसके अलावा इस योजना में 32 चिकित्सा संस्थाओं को भी चिन्हित किया जाएगा जो इस योजना में लोगों की जांच और उपचार दोनों करेगी।

निरोगी हरियाणा योजना में लाभ (Nirogi Haryana Yojana Benefit)

  • इस योजना को हरियाण सरकार द्वारा शुरू किया गया है वहीं के लोगों को इसका लाभ प्राप्त होगा।
  • इस योजना के शुरू होने से हरियाणा के निवासियों को अब ज्यादा अस्पतालों के चक्कर काटने नहीं पड़ेगे।
  • इस योजना के लाभ के तौर पर लोगों की निशुल्क जांच और इलाज किया जाएगा। जिससे उनकी पैसो की और समय दोनों की बचत होगी।
  • अगर इस आपकी जांच के दौरान किसी और बीमारी के बारे में पता चलता है तो उसका भी निशुल्क इलाज किया जाएगा।
  • इस योजना में लाभार्थियों को सरकार द्वारा मुफ्त जांच के साथ-साथ मुफ्त दवाईयां भी दी जाएगी।

निरोगी हरियाणा योजना में पात्रता (Nirogi Haryana Yojana Eligibility)

  • इस योजना के लिए आपको हरियाणा का स्थायी निवासी होना जरूरी है तभी आप इसके पात्र होंगे।
  • निरोगी हरियाणा योजना के लाभ पाने के लिए एक आयु सीमा निर्धारित की गई है उसके अनुसार ही उन्हें लाभ प्राप्त कराया जाएगा।
  • इस योजना में हर वर्ग के लोगों को जोड़ा जा रहा है इसलिए सभी इस योजना के अंतर्गत जांच करा सकते हैं।

निरोगी हरियाणा योजना में दस्तावेज (Nirogi Haryana Yojana Documents)

  • इस योजना के लिए आपके पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है क्योंकि इससे आपकी जरूरी जानकारी सरकार के पास दर्ज रहेगी।
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र भी जरूरी है इससे ये पता रहेगा कि आप हरियाणा के निवासी हैं।
  • मोबाइल नंबर भी आपको देना होगा। क्योंकि इसके जरिए आपको योजना की जरूरी जानकारी आसानी से प्राप्त हो जाएगी।
  • पासपोर्ट साइज फोटो भी आपको देनी होगी। क्योंकि जो कार्ड बनेंगे उसपर आपकी फोटो लगाई जाएगी।

निरोगी हरियाणा योजना के लिए आवेदन (Nirogi Haryana Yojana Application)

हरियाणा सरकार द्वारा जो जानकारी प्राप्त हो रही है उसके अनुसार, इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। जिसकी अभी फिलहाल जानकारी दी गई है। आधिकारिक वेबसाइट जारी होना अभी बाकी है।

निरोगी हरियाणा योजना आधिकारिक वेबसाइट (Official Website)

निरोगी हरियाणा योजना के लिए सरकार द्वारा आधिकारिक वेबसाइट को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। इसलिए अभी कोई भी पुख्ता जानकारी अभी आपको हम नहीं दे सकते। लेकिन जब सरकार वेबसाइट जारी करेगी तो उसकी जानकारी आपके लिए साझा कर दी जाएगी।

निरोगी हरियाणा योजना हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number)

निरोगी हरियाणा योजना से जुड़ी जब वेबसाइट जारी होगी। तभी इसका हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा। इसके अलावा अगर आप कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इसमें जोड़े गए संस्थाओं पर जाकर उन्हें प्राप्त कर सकते हैं।

होमपेजयहां क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटN/A

FAQ

Q : निरोगी हरियाणा योजना कब शुरू हुई?

Ans : सन 2022-23

Q : निरोगी हरियाणा योजना को किसने शुरू किया?

Ans : हरियाणा सरकार ने

Q : निरोगी हरियाणा योजना में किसे जोड़ा जाएगा?

Ans : इस योजना में हरियाण के वासियों को जोड़ा जाएगा।

Q : निरोगी हरियाणा योजना का उद्देश्य क्या है?

Ans : निरोगी हरियाणा योजना का उद्देश्य लोगों को निशुल्क जांच प्रदान कराना है।

Q : निरोगी हरियाणा योजना का लाभ कैसे मिलेगा?

Ans : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर

अन्य पढ़ें –

Leave a Comment