झारखंड गोधन विकास योजना 2023, पात्रता, किसान, लाभ, गाय का गोबर, दस्तावेज,आवेदन, हेल्पलाइन नंबर (Godhan Vikas Yojana Jharkhand in Hindi) (Kya hai, Eligibility, Documents, Benefit, Application, Helpline Number)
जो लोग झारखंड राज्य के निवासी हैं और झारखंड राज्य में पशुपालन का काम करते हैं, उनके लिए झारखंड गवर्नमेंट के द्वारा एक बहुत ही कल्याणकारी और फायदेमंद योजना चालू की गई है। झारखंड गवर्नमेंट के द्वारा इस योजना को गोधन विकास योजना का नाम दिया गया है। दरअसल ऐसे बहुत सारे लोग हैं जो झारखंड राज्य में रहते हैं और पशु पालन का काम करते हैं और उसके दूध को बेच करके अपनी आजीविका चलाते हैं परंतु उन्हें शायद ही यह पता होता है कि उन पशुओं का गोबर भी उनकी कमाई करवा सकता है। इसके लिए उन्हें झारखंड राज्य की झारखंड गोधन विकास योजना के साथ अपने आप को जोड़ना पड़ेगा।

झारखंड गोधन विकास योजना 2023 (Jharkhand Godhan Vikas Yojana)
योजना का नाम | गोधन विकास योजना |
राज्य | झारखंड |
किसने घोषणा की | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन |
लाभार्थी | झारखंड के पशुपालन करने वाले लोग |
उद्देश्य | गोबर खरीद कर पशुपालकों को आर्थिक लाभ देना |
हेल्पलाइन नंबर | ज्ञात नहीं |
झारखंड गोधन विकास योजना क्या है (What is Godhan Vikas Yojana)
गोधन विकास योजना को हाल ही में झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री के द्वारा चालू करने का ऐलान किया है। बता दें झारखंड सरकार द्वारा योजना के अंतर्गत पशुपालन वाले लोगों से गाय का गोबर खरीदा जायेगा और इसके बदले में उन्हें कुछ भुगतान भी दिया जायेगा। गवर्नमेंट गाय का जो गोबर खरीदेगी उसका इस्तेमाल वह बायोगैस को तैयार करने और साथ ही जैविक खाद के निर्माण में करेगी। गवर्नमेंट का यह कहना है कि शुरुवात में वह इस योजना के साथ तकरीबन 40,000 पशुपालन वाले किसानों को जोड़ेगी और आगे चलकर के इसकी संख्या और भी ज्यादा बढ़ाई जाएगी। इस योजना के चलते जब किसान अपने गाय के गोबर को गवर्नमेंट को बेचेंगे, तो उन्हें आर्थिक लाभ भी होगा, साथ ही गवर्नमेंट भी इसका इस्तेमाल अन्य कामों के लिए करेगी।
झारखंड गोधन विकास योजना उद्देश्य (Objective)
आवारा जानवर जब यहां वहां गोबर करते हैं तो गंदगी फैलती है। इसलिए झारखंड गवर्नमेंट ने किसानों की इस समस्या को देखते हुए इस उद्देश्य के साथ गोधन विकास योजना को झारखंड में चालू किया है ताकि सभी जगह सफाई बनी रहे हैं, किसानों को आर्थिक मदद मिले और साथ ही जैविक खाद एवं बायो गैस का निर्माण हो सके. इसके लिए गोबर को सीधा सरकार खरीदेगी और फिर उसके बदले में किसानों या पशुपालकों को पैसे देगी।
झारखंड गोधन विकास योजना लाभ (Benefit)
- इस योजना से किसानों की इनकम में बढ़ोतरी होगी.
- योजना के चलते जब किसान गवर्नमेंट को गाय का गोबर बेचेंगे तो गवर्नमेंट उन्हें पेमेंट भी करेगी। इस प्रकार किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
- गोबर बेचने के फल स्वरुप जो पैसे उन्हें प्राप्त होंगे उसका इस्तेमाल किसान चाहे तो अपने जानवरों का चारा खरीदने के लिए कर सकते हैं।
- इसके साथ ही गवर्नमेंट प्राप्त गोबर से खाद भी बनाएगी और बायोगैस भी बनाएंगी, जिससे गवर्नमेंट को भी फायदा होगा।
- योजना के अंतर्गत गवर्नमेंट किसानों से गाय के गोबर को खरीदेगी, जिससे यहां वहां गंदगी फैलने से बचेगी।
- गाय का गोबर भी कीमती है इस बात को जब किसान जान जाएंगे तब वह अपने जानवरों को आवारा नहीं छोड़ेंगे। ऐसे में जानवरों की रक्षा भी होगी,
- शुरुवात ने इस योजना के साथ झारखंड गवर्नमेंट झारखंड के तकरीबन 40,000 किसानों को जोड़ेंगी।
झारखंड गोधन विकास योजना पात्रता (Eligibility)
- इस योजना के लिए ऐसे किसान अप्लाई कर सकेंगे जो झारखंड राज्य के मूल निवासी हैं।
- इसमें आवेदन करने वाला व्यक्ति चाहे वह किसान ही हो लेकिन वह पशुपालन का कार्य भी करता हो, तभी वह इस योजना के लिए पात्र होगा.
- योजना का फायदा प्राप्त करने के लिए व्यक्ति के पास सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट होने चाहिए।
झारखंड गोधन विकास योजना दस्तावेज (Documents)
• आधार कार्ड की फोटो कॉपी
• निवास प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी
• मोबाइल नंबर
• बैंक पासबुक की छाया प्रति
• जानवरों की जानकारी
• पासपोर्ट साइज की 2 रंगीन फोटो
झारखंड गोधन विकास योजना आवेदन प्रक्रिया (Application)
बता दें कि झारखंड गवर्नमेंट के द्वारा हाल ही में इस योजना को चालू करने की घोषणा की गई है। इसीलिए इतनी जल्दी गवर्नमेंट ने अभी तक इस योजना में अप्लाई करने की कोई भी प्रक्रिया की जानकारी बाहर नहीं निकाली है। इसलिए अभी हम आपको यह बता पाने में असमर्थ हैं कि इस योजना का फायदा आप कैसे ले सकते हैं। जैसे ही गवर्नमेंट के द्वारा इस योजना से संबंधित कोई भी नोटिफिकेशन जारी की जाती है वैसे ही हम नोटिफिकेशन के हिसाब से इस योजना में अप्लाई करने की विधि इस आर्टिकल में अपडेट कर देंगे, जिसके बाद आप झारखंड गोधन विकास योजना में अप्लाई कर सकेंगे और योजना के अंतर्गत गवर्नमेंट को गोबर बेच सकेंगे।
इस बात से हम सभी अच्छी तरह से परिचित है कि किसानों की इनकम ज्यादा खास नहीं होती है और यही वजह है कि वह अपने जानवरों को चारा खिलाने के लिए भी परेशानियों का सामना करते हैं और कभी-कभी तो उनके पास ऐसी नौबत आ जाती है कि, उन्हें अपने पालतू जानवरों को छोड़ना भी पड़ता है, क्योंकि उन्हें उनके खाने-पीने का प्रबंध करने में आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अतः यह योजना उनके लिए काफी लाभकारी सिद्ध होगी.
होमपेज | यहां क्लिक करें |
अधिकारिक वेबसाइट | जल्द ही |
FAQ
Q : झारखंड गोधन योजना के अंतर्गत क्या होगा?
Ans : आप गाय का गोबर झारखंड गवर्नमेंट को भेज सकेंगे.
Q : झारखंड गोधन योजना का लाभ किसे मिलेगा ?
Ans : झारखंड के किसानों एवं पशुपालन करने वाले लोगों को.
Q : झारखंड गोधन योजना में शुरुआत में कितने पशुपालकों को शामिल किया जाएगा?
Ans : 40,000
Q : झारखंड गोधन योजना के अंतर्गत प्राप्त गोबर का गवर्नमेंट क्या करेगी?
Ans : बायोगैस बनाएगी साथ ही जैविक खाद का निर्माण करेगी.
Q : झारखंड गोधन योजना में अप्लाई कैसे करें?
Ans : जल्द ही गवर्नमेंट्स नोटिफिकेशन जारी करेगी तब आर्टिकल के माध्यम से आपको उसकी जानकारी दे दी जाएगी.
अन्य पढ़ें –
- झारखंड गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना
- झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना
- झारखंड फ्री स्मार्ट फोन योजना
- झारखंड मुख्यमंत्री रोगी राहत योजना